:- अनिल शर्मा
क्यूल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा स्टेशन काली मंदिर के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में जुटी है। बताया जा रहा है कि महिला काली मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वह सप्ताहिक ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।




