नवादा :- आईरा का स्थापना दिवस सह जिलास्तरीय पत्रकार सम्मेलन

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा : भारत के पत्रकारों की सबसे बड़ा मीडिया संगठन ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन “आईरा इंटरनेशनल” का 8वां स्थापना दिवस सह जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन नवादा के मंगर बिगहा स्थित प्रेस क्लब भवन परिसर में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया जबकि जबकि मंच का संचालन समाजसेवी श्रवण वर्णवाल ने किया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नवादा सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, खुशी सिंह न्यूज़ एंकर पटना,जिला परिषद उपाध्यक्ष निशा चौधरी, पिंकी कुमारी जिला परिषद वजीरगंज , डीपीआरओ सत्येंद्र कुमार संघ आईरा का मगध प्रमंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सिंहा, नवादा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव अनंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का सम्मान के साथ शुरू हुआ, जिसमें अतिथियों के स्वागत के लिए संगीत कलाकार कायनात नादरा एवं हंसिका बाजपेई ने स्वागत गान गाए । आईरा का 8वां स्थापना दिवस सह जिलास्तरीय पत्रकार सम्मेलन में जिलेभर के पत्रकार शामिल हुए जिसमें पत्रकारों को प्रशस्तिपत्र , कलम, पैड, फाईल एवं मोमेंटो बुके देकर सम्मानित किया गया , वहीं आगत अतिथियों को संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवादा एसडीएम उमेश भारती ने कहा पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और नवादा के पत्रकार काफी सजग है । उन्होंने कहा पत्रकारों का कार्य काफी जोखिम भरा होता है बावजूद पत्रकार समाज को नई दिशा और दशा तय कर रहे हैं । पटना के पत्रकार खुशी सिंह ने कहा पत्रकारों का संघ आईरा एक मजबूत प्लेटफार्म है ,जहां पत्रकारों की हक और मान सम्मान के लिए लड़ता है । उन्होंने कहा महज 8 वर्षों में आईरा इंटरनेशनल ने अपना मुकाम हासिल किया है । बहुत जल्द यह संगठन उभरकर आया जो देश के कोने- कोने में इसके पत्रकार जुड़े हैं । जिला परिषद उपाध्यक्ष निशा चौधरी ने कहा पत्रकार समाज का आईना है, जो दिखाता उस पर पूरा महकमा का नजर जाता है और कार्रवाई किया जाता है । पत्रकारों के एकजुटता के लिए संगठन जरूरी है, हम आईरा के पत्रकारों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । वजीरगंज जिला परिषद पिंकी कुमारी ने कहा आज का दौर में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, संगठन जरूरी है और संगठन में शक्ति होता है । कार्यक्रम में पूर्व पत्रकार राजेश्वर कुमार, गया जिलाध्यक्ष प्रभाकर कुमार , दिनेश कुमार,सनोज कुमार संगम, मनोज कुमार, अमन सिन्हा इलू, यशवंत सिन्हा, सोनू कुमार, आलोक वर्मा, नीतेश कुमार, अनिल शर्मा, प्रभात दयाल, लालू प्रसाद, रिंकू केशरी, अमृत गुप्ता, ऋषभ कुमार, संजय वर्मा, पिंटू कुमार, विवेक कुमार, सन्नी भगत, विकास कुमार, रोहित सिन्हा , अभिषेक कुमार , लालू प्रसाद, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार चंदन समेत अन्य पत्रकार शामिल हुए ।

Join us on:

Leave a Comment