गलत सूचना पट्ट लगाकर राशि निकासी का मामला उजागर!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा में गलत सूचना पट्ट लगाकर राशि निकासी का मामला उजागर

बीडीओ ने बीपीओ को फटकारते हुए दिया जांच कर सही जानकारी अंकित करने का निर्देश

प्रखंड अंतर्गत मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाना कतिपय लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गया है|सूचना पट्ट लगाने वाले अधिकारी भी नहीं जानते हैं कि सूचना पट्ट पर क्या अंकित है और ना ही उनके पास उसका अनुसरण करने का समय है|प्रखंड के पलासी पंचायत अंतर्गत भगवानपुर मौजा मे किस्टो मरांडी के नाम पर सूचना पट्ट लगाकर मनरेगा के तहत डोभा निर्माण के नाम पर राशि का बंदरबांट मामले में एक रोचक प्रकरण यह है कि जिस सूचना पट्ट को आधार बनाकर राशि का बंदरबांट किया गया उस सूचना पट्ट पर कोई भी सूचना स्पष्ट अंकित नहीं की गई है। लगाए गए सूचना पट्ट पर प्राक्कलित राशि अंकित ही नहीं की गई है| इस संबंध में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नाजिर हेंब्रम कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि सूचना पट्ट का मतलब है कि योजना से संबंधित सारी जानकारी सूचना पट्ट पर अंकित होनी चाहिए अगर प्राक्कलित राशि नहीं अंकित की गई है तो यह अनियमितता दर्शाता है| श्री चौधरी ने बीपीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि मनरेगा के तहत लगाए गए सभी सूचना पट्ट की जांच कराएं और सही सूचना अंकित करवाये। प्रखंड अंतर्गत लाभुक को पता ही नहीं रहता है और उसके नाम पर राशि की निकासी कर ली गई है।

Join us on:

Leave a Comment