बेगूसराय :-लेट्स इन्सपायर बिहार और आकांक्षा कंसल्टेंसी वर्ल्ड द्वारा शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में लेट्स इन्सपायर बिहार और आकांक्षा कंसल्टेंसी वर्ल्ड के द्वारा आज गौरव शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन पन्हांस गार्डनियर में किया गया है। गौरव शिक्षा सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव आईपीएस ऑफिसर विकास विभाग, चमथा कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर, एल्कसिया अस्पताल के निदेशक धीरज कुमार शांडिल्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस गौरव सम्मान समारोह में शिक्षाकर्मी समेत कई स्वयंसेवी संस्थाओं से चयनित 32 लोगों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान में खासकर कॉलेज के कई पूर्व प्राचार्य शिक्षाविदों, रंगकर्मी को सम्मानित किया गया। दरअसल बिहार लेट्स इंस्पायर और आकांक्षा कंसलटेंसी वर्ल्ड के द्वारा बेगूसराय के विभिन्न विधाओं से जुड़े 32 लोगों को गौरव शिक्षा सम्मान से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया था जिसे अतिथियों के द्वारा सम्मानित कराया गया।

Join us on:

Leave a Comment