सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
राज्य सरकार से निर्गत पत्र के आलोक में उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशन में जिले के सभी दिव्यांग जनों को 01 मार्च से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर विकलांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में यूडी आईडी कार्ड निर्गत कराने के लिए जिला अंतर्गत विशेष चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं दिव्यांग बोर्ड का गठन भी किया गया है। सदर अस्पताल साहिबगंज में विशेष अभियान लगाकर दिव्यांग जनों का यूडीआईडी कार्ड, दिनांक 02.मार्च, 03.मार्च 16.मार्च एवं 28.मार्च से 31.मार्च तक। प्रखंड कार्यालय परिसर राजमहल 04 एवं 5 मार्च को अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड कार्यालय परिसर उधवा में 7 एवं 8 मार्च। प्रखंड कार्यालय परिसर बरहरवा में 9 एवं 10 मार्च। प्रखंड कार्यालय परिसर बरहेट में 11 एवं 12 मार्च। प्रखंड कार्यालय परिसर पतना में 13 एवं 14 मार्च। प्रखंड कार्यालय परिसर बोरियों में 21 एवं 22 मार्च। प्रखंड कार्यालय परिसर मंडरो में 23 मई 24 मार्च। प्रखंड कार्यालय परिसर तालझारी में 25 एवं 26 मार्च को दिव्यांग जनों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है की दिव्यांग जनों को अपना यूडीआईडी कार्ड या विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए उक्त शिविर में आवश्यक कागजात और प्रमाण पत्रों कि आवश्यकता होगी। जहां चिकित्सकों द्वारा जांच कर जांच के आधार पर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिले वासियों से अपील कि गई है की वो अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगजन निश्चित रूप से संबंधित प्रखंड में लगाए गए शिविर में आएं, और अपना जांच कराते हुए प्रमाण पत्र बनवाएं। इससे सरकार द्वारा संचालित की जा रही जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है वह उनका लाभ ले सके तथा दिव्यांग जनों के लिए चलाई जाने वाली विशेष योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल सके।




