रुपेश पांडे हत्याकांड को लेकर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

टीन बाजार चौक पर एक मिनट का मौन रखकर रुपेश पांडे को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दुमका

आज शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रुपेश पांडे हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया|अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीन बाजार चौक पर एक मिनट का मौन रखकर रुपेश पांडे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की|मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुपेश मंडल ने कहा कि वर्तमान सरकार इस प्रकार के मामले पर चुप्पी साधी हुई है| झारखंड की 26 महीने की सरकार में सैकड़ों की संख्या में मोब लीचिंग और हत्या की घटनाएं हुई है| पूरे झारखंड प्रदेश के लोग काफी भयभीत है| रूपेश पांडे जी के हत्यारे के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा सुनिश्चित की जाए| अन्यथा पूरे झारखंड प्रदेश में युवा मोर्चा उग्र आंदोलन में बाध्य होगी|,मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू , जिला महामंत्री दीपक स्वर्णकार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू झा,राजेश वर्मा ओम केसरी मनीष कुमार सोहन सिंह अमन राज , प्रवीण सिंह, जूही , मुन्नी ,रुपेश केसरी नीतू कुमारी जितेंद्र चालक नमन कुमार मणिलाल गिरी, रमेश मंडल , सनी सिंह, अभिजीत आनंद, वासुदेव झा आदि उपस्थित थे|

Join us on:

Leave a Comment