ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
बिहार थाना क्षेत्र के महलपर मोहल्ला में सरेशाम बदमाशों ने गोलीबारी कर व्यवसायी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर बदमाशों ने पति-पत्नी की पिटाई की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाश फरार हो गया चुका था। मौके से खोखा और पिलेट बरामद हुआ। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि, फुटेज में बदमाश फायरिंग करते नहीं दिख रहा है। पीड़ित संतोष साव ने नवीननगर निवासी पांच बदमाशों को आरोपित कर केस का आवेदन दिया है।
पीड़ित ने बताया कि शाम तीन बजे बदमाश गुड्डू यादव अपने चार सहयोगियों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बदमाश घर में घुस मारपीट करने लगा। पत्नी को भी पीटा। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गया। जाते-जाते दस लाख रंगदारी की मांग की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सीसीटीवी में बदमाशों की हरकत कैद है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।




