तेयाय कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल विभाग के अन्तगर्त आरबीएस कॉलेज तेयाय में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एसबीएसएस कॉलेज तथा पुरूष वर्ग में आरबीएस कॉलेज बेगूसराय चैंपियन बना। फाइनल मैच में एसबीएसएस कॉलेज की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरूआत में ही एक गोल दागकर आरबीएस कॉलेज पर दबाव बनाया। एसबीएसएस कॉलेज यह मैच नौ चार से जीत लिया। दूसरी तरफ पुरूष वर्ग में आरबीएस कॉलेज तेयाय ने एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय को 19-13 से पराजित कर चैंपियन बना। मैच के मुख्य अतिथि नगर विधायक व कॉलेज के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में भाईचारा और अनुशासन सिखाती है। खेल में कोई जीत हार नहीं होता है, हार के बाद टीम उससे सीख कर फिर से जीतने के लिए खेलते हैं। खेल भावना देश में अनेकता में एकता को दर्शाती है।
बाईट- कुन्दन कुमार सिंह विधायक

Join us on:

Leave a Comment