11 फरबरी को मुख्यमंत्री आगमन को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ घोरघट पुल का किया निरक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

11 फरबरी को घोरघट उद्घाटन के लिए सूबे के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुलतानगंज अंतर्गत नवनिर्माणधीन घोरघट पुल का निरक्षण करने भागलपुर के जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ,एसएसपी बाबुराम दल बल के साथ पहुचे।इस दौरान डीएम सुब्रत कुमार सेन ने घोरघट पुल का निरक्षण करते हुए ठेकेदार को डाट फटकार लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के पुर्व निर्माणाधीन पुल, शेष बचे कार्य को कार्य पुर्ण करे ताकि सही समय पर घोरघट पुल का उदघाटन हो सके।साथ ही हेलीपैड के लिए गनगनिया एन.एच.80 से सटे हुए निजी जमीन का भी निरक्षण करते हुए सीओ शंभुशरण राय एंव विडिओ मनोज कुमार मुर्मू को जमीन मालिक से मिलकर हेलीपैड की तैयारी सही समय पर करने कि बात कही।इस दौरान एसडीएम राजेश झा राजा, ,डीएसपी डॉ.गौरव कुमार,सदर एसडीओ धन्जय कुमार,सीटीएसपी स्वर्ण प्रभात सहित वरिय अधिकारी मौजुद थे।

Join us on:

Leave a Comment