धीरज शर्मा की रिपोर्ट!
पुलिस शहर में एक फरवरी को कोतवाली चौक के पास व्यापारी से साढ़े तीन लाख से अधिक की छिनतई मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद एकबार फिर बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना काे अंजाम दे दिया. हालांकि पुलिस ने इस मामले में भी अपराधियों को तुरंत दबोच लिया. वहीं सोमवार की देर शाम पुलिस ने अपराध की योजना बनाते उल्टापुल के नीचे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों से एक देशी कट्टा और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. लेकिन शहर में लगातार हो रही हत्या और लूट की घटनाओं पता चलता है कि भागलपुर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. एक अन्य घटना में बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे कमलनगर के बुजुर्ग कैलाश झा से लुटेरों ने 3 लाख 70 हजार रुपये छीन लिए. बताया जाता पहले से घात लगाए चार की संख्या में अपराधियों ने कैलाश से झपट्टा मार कर रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर डीएसपी ने प्रकाश कुमार ने घटना के 12 घंटे के बाद ही दो अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों में प्रदुमन और सुमित है, जो भागलपुर का ही रहने वाला है तथा अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गिरफ्तार अपराधियों लूटे गए लगभग दो लाख रुपए भी बरामद हुए हैं.




