सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

झामुमो के युवा नेता आलोक सोरेन ने विजेता होटल एक्सप्रेस टीम को नगद राशि देकर किया सम्मानित

रानेश्वर(दुमका)

रानेश्वर प्रखंड के सालतोला पंचायत अन्तर्गत अड़ाईपूर ग्राम में मिली -जुली युवा आदिवासी क्लब के द्वारा सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मैच का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य श्री आलोक कुमार सोरेन जी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा फुटबॉल को किक मार कर किया।शिकारीपाडा़ विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार की उपलब्धियांँ,
तथा खेल नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हमारे युवा मुख्यमंत्री माननीय हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड राज्य में नित नये जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिससे सभी प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है। मुख्य अतिथि ने खेल में रोजगार के अनंत संभावनाओं,खेल के द्वारा होनेवाले शारीरिक और मानसिक विकास के बारे में बताया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।मुख्य अतिथि आलोक कुमार सोरेन के द्वारा विजेता होटल एक्सप्रेस टीम को प्रथम पुरस्कार 15,000/-रू.,झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता जोसेफ बेसरा के द्वारा उपविजेता ओल्ड स्टार एफ.सी.टीम को द्वितीय पुरस्कार 10,000/-रू.,समाजसेवी पौलुस मरांडी के द्वारा जियन झरना कर्माटांड़ टीम को तृतीय पुरस्कार 4,000/-रू.,तथा झामुमो के प्रखंड समिति सदस्य पोद्दार हेमब्रम के द्वारा सुपर किंग कूटन चौक टीम को चतुर्थ पुरस्कार 4,000/-रू.प्रदान किया गया।
अवसर पर समाजसेवी कालीपद मोहली,क्लब अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, सचिव सामुएल मरांडी, कोषाध्यक्ष अनिल हाँसदा, सुरेश हाँसदा, झन्टु बेसरा तथा झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों दर्शक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment