भारी मात्रा में ट्रक से शराब बरामद,चालक गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक शराब बरामद किया है। ट्रक में जीपीएस भी लगा हुआ था। पुलिस ने उसे भी जब्त किया है। सीनियर एसपी बाबू राम ने बताया कि विक्रमशीला टीओपी पर चेकपोस्ट है वहाँ चेकिंग के क्रम में एक ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे इसी क्रम में पुलिस ने 7 किलोमीटर तक उसका पीछा कर विक्रमशीला सेतु के उस पार जान्हवी चौंक से उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में भूषा भरा था , जिसके अंदर भारी मात्रा में शराब है। वहीं पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है। चालक ने खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया है। बरामद ट्रक यूपी का है। बरामद शराब की गिनती जारी है। एसएसपी ने कहा कि हमलोगों को बड़ी उपलब्धि मिली है। हमेशा कम मात्रा में शराब जब्त होती थी। आज बड़ी मात्रा में जब्त हुई है।

Join us on:

Leave a Comment