ब्यूरो रिपोर्ट
दुमका
एक नई दिशा सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा दुमका जिला के गुहियाजोरी, भुरकुंडा, मकरो एवं कैराबानी में रविवार को गर्म कपड़े,कंबल एवं मास्क का वितरण किया गया। मौके पर सचिव राज कुमार ने कहा कि कई ऐसे बच्चे एवं बूढ़े हैं जिन्हें ठंड में कपड़े या गर्म कपड़े नहीं मिलने से दिक्कतों से दिन रात गुजारनी होती है।लगातार सेवा में लगी संस्था के साथी समाज में इस काम को वर्ष में कई बार करते रहते है। लगातार कई वर्षों से गांव के जरूरतमंदों व असहायों लोगों के बीच वस्त्र बाटते आ रहे है। इस कार्यक्रम के द्वारा अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा देना सुनिश्चित करना है।इसके साथ ही मास्क का वितरण किया गया।ग्रामीणों को बताया गया कि भीड़ भाड़ वाली जगह जैसे मेला या हटिया में मास्क का प्रयोग करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग दिनेश मंडल, कृष्णा पाल, दिनेश हांसदा, अन्द्रीश टुडू, सोना हेम्ब्रम,सुब्रत पटवारी, मनीष कस्यप ने दिया।




