ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
चन्दवारा थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गाँव के बनहा मे मांइस संचालक दशरथ राणा के द्वारा थाना में झूठा केस कर ग्रामीणों को परेशान करने को लेकर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण थाना पहुँच किया घेराव। ग्रामीणों ने पूरे मामले से मायका अंचल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह व थाना प्रभारी रंजीत कुमार को अवगत कराया। गांव की महिलाओं का कहना है कि माइंस के पास लाठी,डंडे व हथियार के साथ लगभग 50 की संख्या में तंबू लगा कर रहते है ओर शाम होते ही फायरिंग करने लगते है गोलिओं की तड़तड़ाहट से पूरा गाँव थर्रा जाता है। जिससे हम सभी ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है हम सभी डरे सहमे हुए है। हम सभी को जान माल का खतरा बना हुआ है। वही पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने ग्रामीणों के समस्याओ से अवगत हुवे व कहा गाँव से सटे किसी व्यवसायी द्वारा खदान चलाया जा रहा है,माइंस में ब्लास्टिंग से गाँव वालों के छत पे पत्थर चला जाता है पत्थर छत पर गिरने से कई जगह दरार पड जाता है और झोपडी मे बंधे जानवर को काफी नुकसान हो जाता है । लीज से अधिक जमीन पर माइनिंग का काम किया जा रहा है। ग्रामिणों मे डर का माहौल पैदा करने के रात मे 20 गाडियों का काफिला से गांव का चक्कर लगाया जाता है उनके द्वारा रात में रुक रुक कर फायरिंग भी किया जाता है। माइंस होल्डर दशरथ राणा के द्वारा रंगदारी व छेड़खानी का झूठा केस कर ग्रामीणों को फसाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर खदान मालिको के द्वारा अपने बचाव के लिए झूठा मुकदमा कर दिया जाता है।
मायका अंचल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने कहा कि किसी को केस करने नही रोका जा सकता है,ग्रामीणों का कहना है कि ये केस झूठा है। हमलोगो को जानबूझकर फसाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक को आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच कर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी किसी भी व्यक्ति को झूठा मुकदमा मे नही फंसाया जायेगा। जिला खनन पदाधिकारी को आवेदन देकर मांइस को मापी करा दिया जायेगा जिससे अवैध खनन रुक सके। और विवाद को सुलझाया जा सके।
मौके पर प्रमुख लीलावती देवी,प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,युवा नेता कृष्णा यादव,बिंदेश्वर विराट, विरेन्द्र यादव ,राजेश यादव,मनीष यादव,कमलेश यादव,कासिम मिया,उमेश यादव,डेगलाल यादव,दिलीप पंडित,राजेन्द्र पंडित,नरेश पासवान, बासुदेव पंडित,नसीम मियाँ,नरेश पंडित,राज कुमार यादव,अशोक पंडित,बासुदेव पंडित,डेगलाल यादव,डोमन पंडित,भीम यादव,रहिम मियाँ, लखन यादव, सरयू यादव ,प्रसाद्धी यादव, रामचन्द्र यादव ,डोमन पंडित, रहमान मियां, युगल यादव ,रामेश्वर राणा,जानकी यादव,सोवरण राणा,तिलक राणा,अशोक पंडित, मकबूल अंसारी, नसीम मियां ,सहदेव यादव, रामसहाय यादव समेत सैकडों ग्रामिण मौजूद थे।




