उपायुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

दुमका

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

उपायुक्त ने जिला अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने छात्रवृत्ति के आवेदनों से संबंधित समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द खाता खुलवाएं ताकि बच्चों को अन्य योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत हो। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का शख्त निर्देश दिया गया।
बैठक में आईटीडीए निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एलडीएम, सभी बैंक प्रबंधक, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment