पूर्व विधायक स्व. कृष्णा प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि मनी

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

पत्नी, भाई, बेटे समेत जिले के कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नवादा : जननेता के रूप में विख्यात स्व. कृष्णा प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि गुरुवार को नवादा व्यवहार न्यायालय के निकट उनकी आदमकद प्रतिमा पर सार्वजनिक माल्यार्पण करके मनाई गई। इस अवसर पर जिलावासियों के साथ-साथ कई राजनेताओं ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनसे जुड़े कई संस्मरणों का जिक्र किया गया। कृष्णा बाबू अमर रहे के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस अवसर पर स्व कृष्णा प्रसाद की धर्म पत्नी और पूर्व पार्षद प्रमिला देवी, भाई बिनोद यादव, ज्येष्ठ पुत्र अशोक यादव, भतीजा एकलव्य यादव समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर रजौली विधायक प्रकाश वीर, राजद ज़िलाध्यक्ष महेंद्र यादव, अनिल प्रसाद सिंह, संजय मारुती , तौकीर शहंशाह, प्रिंस तमन्ना, शशि भूषण शर्मा , बाल्मीकि यादव, मथुरा यादव, बिजेंद्र कुशवाहा, अवधेश कुमार, संजय सिंह, शम्भु विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने स्व. कृष्णा प्रसाद के जीवन संघर्ष एवं राजनीतिक जीवन की सफलता पर संवेदनशील विचार प्रस्तुत किये।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि उनका परिवार आज भी उनके अरमानों का ध्वज उठाये हुए हैं और जिले को कुशल नेतृत्व देने के लिए सक्रिय है। इस अवसर पर पूजा पाठ और हवन का आयोजन भी किया गया तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

Join us on:

Leave a Comment