दरभंगा:- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक!

SHARE:

सोनी पांडेय

इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की दरभंगा शाखा की बैठक बुधवार को दरभंगा स्टेशन यूनियन आफिस पर लंच टाइम मे सचिव मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल कार्मिक अधिकारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। शाखा सचिव को मोबाइल पर धमकाने और सुपरवाइजर एमके मधुप के द्वारा बदतमिजी कराने की निंदा की गई। सचिव ने बताया कि समस्तीपुर डीविजन के गाड़ी प्रकाश वातयान कर्मचारियों के जून 2019 से समयोपरि भत्ता लंबित है। इसके भुगतान को लेकर मुद्दा उठाया गया। इससे मंडल कार्मिक अधिकारी नाराज होकर उनके मोबाइल पर फोनकर धमकी देने का काम किया है। साथ ही अपने कर्मियों से बदतमिजी कराया। इसके खिलाफ मंडल मंत्री और महामंत्री को संज्ञान लेकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। बैठक में रामप्रवेश पासवान, विवेक कुमार, परशुराम कुश्वाहा, धीरज कुमार आदि रेल कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment