दिशोम बाबा के आशीर्वाद एवं युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर – जायस बेसरा

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

दुमका

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 43 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष जायस बेसरा ने कहा कि दिशोम गुरु समेत सभी आंदोलनकारियों को नमन करती है जिनके संघर्ष से हमें अलग राज्य झारखंड मिला|दो सालों से हमलोग सादगीपूर्ण तरीके से स्थापना दिवस मना रहे हैं|इससे पहले डुगडुगी की गगनभेदी आवाज के साथ पूरी रात हजारों लोग गुरुजी के संदेश का इंतजार करते थे, जब-तक दिशोम बाबा को नहीं सुन लेते थे तबतक चैन नहीं मिलता था|आज गुरुजी का सपना युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धीरे धीरे पूरा कर रहे हैं|गरीब का बेटा ही गरीबों का दर्द समझ सकता है|मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन ने सबसे पहले गरीबों की सुध ली|गुरुजी के संघर्षों से हमें राज्य मिला|हमें आज बहुत सी समस्याओं का समाधान करना है|उन्होंने कहा कि आज सरकार गरीबों के द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं एवं उसका त्वरित गति से निदान कर रही है|दिशोम बाबा के आशीर्वाद एवं युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है|

Join us on:

Leave a Comment