झामुमो के 43 वें स्थापना दिवस पर शिबू सोरेन ने फहराया पार्टी का ध्वज

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, सीता सोरेन एवं नलीन सोरेन रहे मौजूद

दुमका

उपराजधानी दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज दो फरवरी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा पार्टी का 43 वां झारखण्ड दिवस सादगीपूर्ण ढंग से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने पार्टी का ध्वज फहराकर किया|अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक सीता सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जायस बेसरा, पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय सिंह,बिनोद पाण्डेय, प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य,सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं हजारों की संख्या में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे|बताते चलें कि पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के साये में झारखण्ड दिवस का आयोजन किया जा रहा है|पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया था कि सीमित संख्या में ही सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ताओ को ही कार्यक्रम में शामिल होना है|इसलिए वर्ष 2021 एवं इस वर्ष काफी कम संख्या में लोग पहुंचे|इससे पहले 41 वर्षों तक पूरे गांधी मैदान में पैर रखने की भी जगह नहीं रहती थी, कार्यकर्ताओं से पूरा शहर पट जाता था|कार्यकर्ता इस दिन को पर्व के तौर पर मनाते थे|

Join us on:

Leave a Comment