ब्यूरो रिपोर्ट
दुमका
दुमका विधायक बसंत सोरेन ने आज दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पार्टी के 43 वें झारखंड दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुजी के संदेश का हमलोग साल भर इंतजार करते हैं|दो साल से महामारी के कारण गाइडलाइन का पालन करते हुए साधारण रूप से झारखंड दिवस मनाया जा रहा है|हमारी सरकार ने गरीबों के लिए धोती साड़ी योजना फिर से चालू की, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों को घर जाकर योजनाओं का लाभ दिया|श्री सोरेन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र मसलिया में 1200 करोड़ की सिंचाई योजना की स्वीकृति दी,इस योजना से मसलिया के 204 गांवो को पेयजल एवं सिंचाई सुविधा मिलेगी|रानीश्वर में भी 700 करोड़ की सिंचाई योजना की स्वीकृति दी गई है|उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उपराजधानी दुमका में राजधानी रांची की तरह सुविधाएं दी जाएं|उन्होंने मुख्यमंत्री से दुमका में मिनी सचिवालय एवं हाई कोर्ट बेंच की मांग करते हुए कहा कि उपराजधानी को उक्त सुविधाएं जल्द से जल्द मिले|कहा कि मुख्यमंत्री फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करते रहे हैं|मुख्यमंत्री ने अस्पताल में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई है|दुमका के इस अस्पताल में विभिन्न जिलों से लोग आशा लेकर इलाज के लिए आते हैं लेकिन उन्हें निराशा मिलती है|उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उपराजधानी के अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएं|




