सहायक पुलिस कर्मियों समेत अन्य अनुबंध कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें सरकार – सीता सोरेन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

दुमका

जामा विधायक सीता सोरेन ने आज दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झारखंड दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 43 वां झारखण्ड दिवस मना रहे हैं|झारखण्ड के महानायक गुरुजी को प्रणाम करते हुए कहा कि उनकी लम्बी लड़ाई के बाद हमें हमारा राज्य मिला है|इसी ऐतिहासिक गांधी मैदान से अलग राज्य की मांग की जाती रही,दिशोम बाबा के लम्बे आंदोलन के बाद राज्य मिला|राज्य में हमारी सरकार है लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है|पिछली भाजपा सरकार में हम शोषित होते रहे, आदिवासी मूलवासी का विकास बाधित रहा|यहां के लोगों को रघुवर सरकार ने सिर्फ बरगलाने का काम किया, इसलिए मुख्यमंत्री रहते चुनाव में हार का सामना करना पड़ा|रघुवर सरकार ने गरीबों को दी जाने वाली धोती साड़ी योजना बंद कर दी थी जिसे हमने फिर से चालू किया| फूलों झानो आशीर्वाद योजना से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है|उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देना है, लेकिन आज भी हमें छला जा रहा है|आज भी झारखण्ड के लोगों की रोजी-रोटी छिनने का काम किया जा रहा है|उन्होंने सरकार से सहायक पुलिस कर्मियों,पारा शिक्षकों,सेविका सहायिका। की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की |

Join us on:

Leave a Comment