सीएम के सामने दुमका में हाईकोर्ट बेंच की माँग उठी

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

झारखंड दिवस समारोह के मंच से नलीन सोरेन ने मुख्यमंत्री से की दुमका में हाईकोर्ट बेंच की मांग

कहा गठबंधन सरकार के नेता हेमंत सोरेन की सोच सराहनीय

दुमका

ऐतिहासिक गांधी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 43 वें झारखंड दिवस को संबोधित करते हुए शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि दो फरवरी का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे कि कब दो फरवरी आएगी और गुरुजी क्या संदेश देंगे|1978 में पार्टी के स्थापना दिवस की शुरुआत कालेज मैदान से हुई थी,आज हम लगातार ऐतिहासिक गांधी मैदान में झारखंड दिवस मना रहे हैं|पहले सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पता घुमाकर लोगों को दो फरवरी में आने का निमंत्रण दिया जाता था|वर्ष 2021 में हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने|दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सोच थी कि झारखंड के सभी लोगो को पेयजल एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो|आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी बड़ी इच्छा की पूर्ति करते हुए मसलिया एवं रानीश्वर में सिंचाई एवं पेयजल हेतु बड़ी योजना मेगा लिफ्ट एरिगेशन की स्वीकृति दी हैं|हेमंत सोरेन ने गुरुजी की सोच को धरातल पर उतारने का काम किया है|भाजपा सरकार में लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था,लोग कार्यालयों का चक्कर काटकर लौट जाते थे|आज झामुमो सरकार ने गरीबों के घर जाकर योजनाओं की स्वीकृति देने का काम किया है|अब घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है|गठबंधन सरकार के नेता हेमंत सोरेन की सोच सराहनीय है|उन्होंने मंच पर उपस्थित मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दुमका सहित संथाल परगना के लोगों की चिरपरिचित हाईकोर्ट बेंच की मांग पर पहल करें|

Join us on:

Leave a Comment