:- आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
|| बेगूसराय जिला न्यायालय के लोक अभियोजक मोहम्मद मंसूर आलम ने लोक अभियोजक पद से इस्तीफा दे दिया है| अपना इस्तीफा विभाग को भेजते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और अब माननीय जिला अध्यक्ष एवं जिला अधिकारी के द्वारा पुनः नामांकित करते हुए अनुशंसा भेजी गई है जिसके आलोक में सरकार के द्वारा नई नियुक्तियां की जाएगी और नए लोगों को काम करने का अवसर दिया जाना है| मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी उसका मैंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया एवं सरकार की तरफ से नियम अनुकूल काम किया है| पुनः जिम्मेदारी दिए जाने पर नए ढंग से काम करने का अवसर निभाने को तैयार हूं परंतु यह भविष्य की बात है| बेगूसराय कोर्ट




