राम भरोसे चल रहा हैं आसनबनी का एग्रीकल्चर फार्म

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता से असमाजिक तत्वों ने फार्म में बना लिया है जुएं का अड्डा

रानीश्वर(दुमका)

आसनबनी स्थित एग्रीकल्चर फार्म के पास अपनी अस्सी बीघा धानी जमीन है एवं सिंचाई हेतु फार्म के भीतर चार तालाब हैं।यहां कृषि विभाग के द्बारा 15 साल पूर्व चहारदीवारी बनाई गई थी|कृषि विभाग की उदासीनता से अबैध ईंटा कारोबारी ने उस चहारदीवारी को तोड़ दिया हैं ।साथ ही गोचर जमीन पर ईंटा तैयार कर फार्म की जमीन पर ढुलाई कर रहा हैं ।फार्म के गोदाम का दरबाजा खुला हैं । जानकारों ने बताया कि फार्म असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया हैं ।कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारी फार्म की दयनीय स्थिति को लेकर उदासीन हैं । गुरुबार को साप्ताहिक हटिया के दिन यहां खुलेआम जुआ का अड्डा लगता हैं ।

Join us on:

Leave a Comment