:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
महाराष्ट्र निवासी विरायतन प्रमुख आचार्य चंदना श्री को मानव सेवा के लिए पद्म श्री सम्मान, 53 साल से कर रहीं हैं सेवा बिहार को मानती है कर्मभूमि.
नालंदा ज़िला अंतर्गत अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित वीरायतन की प्रमुख आचार्य चंदना श्री को पद्मश्री 2022 सम्मान मिला है. चंदना श्री पिछले 53 साल से लोगों की सेवा कर रही हैं. हर साल उनके जन्मदिन पर वीरायतन में शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों की आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाता है. इसमें जिला ही नहीं बल्कि आस पास के कई जगहों से लोग आते हैं. आचार्य श्री स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ साथ कई क्षेत्रों में काम कर लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रही हैं. आचार्य चंदना श्री महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली हैं. बिहार को अपनी कर्मभूमि मान मानव सेवा में दिन रात जुटी रहती हैं. इन्होंने अब तक 27,65,164 लोगों का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा. 3,40,198 नेत्र रोगियों के आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन किया है. अनेकों पिछड़े इलाकों में स्कूल कॉलेज की स्थापना की हैं. व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से हजारों को स्किल्ड कर स्वरोजगारी बनाया. भूकंप ग्रस्त कच्छ गुजरात में बच्चों के लिए 10 हजार अस्थाई स्कूल
कच्छ में पहला फार्मेसी डिग्री कॉलेज की स्थापना, पर्यावरण जागरूकता, अमेरिका में सर्वोदय तीर्थ की स्थापना की हैं. देश -विदेश में अनेकों आध्यात्मिक केंद्र की स्थापना भी की हैं…
बाइट:- आचार्य चंदना श्री जी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




