:- अमित सिंह की रिपोर्ट
पटना जिले के साम्या गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी किए ट्रैक्टर के साथ तीन लोगों को धर दबोचा है। दरअसल 28 जनवरी की रात 1 बजे के करीब साम्या गढ़ थानाध्यक्ष को सूचना ट्रैक्टर चोरी की बात पता चली। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर रात करीब ढाई बजे रंजना पेट्रोलियम के पास चोरी किए ट्रैक्टर और हालर मशीन को बरामद कर लिया।
साथ ही पुलिस ने चोरी की इस वारदात में शामिल तीन लोगों को भी धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी में दीपक कुमार लखीसराय, मंटू यादव और मोनू यादव पटना जिले का रहने वाला हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। छापे मारी के दौरान साम्य गढ़ ओपी प्रभारी बनारसी चौधरी, संजय चौधरी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे।




