संतोष पांडेय
लखीसराय रेलवे ट्रेक के पोल संख्या 3/7 के पास मिला महिला का शव,परिजनों ने बलात्कर कर हत्या का लगाया आरोप।
लखीसराय किउल गया रेलखंड स्थित पोल संख्या 3/7 के पास से आरपीएफ पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। बरामद शव की पहचान जोगमैला गांव निवासी राजनीतिक केवट के 22 बर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।इस संदर्भ में मृतक की माँ ने रेल पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृत प्रीति की शादी राहुल कुमार से हुई थी।लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई ततपश्चात वह मायके में ही रह रही थी।जहां गुरुवार की देर शाम पैसे की लालच देकर उसका पति राहुल प्रीति को अकेले बुलाया था।उसके बाद देर रात तक वह घर नही पहुची तो परिजन ने खोजबीन शुरू कर दिया।बाबजूद पता नहीं चल सका।लेकिन अहले सुबह रेलवे ट्रेक पर लाश की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसे देखते ही परिजनों ने उसके पति पर बलात्कार कर हत्या का आरोप लगाया है।
इस संदर्भ में रेल डीएसपी इमरान परवेज ने लाश का निरीक्षण कर गले में पड़े निशान को देखकर हत्या कर लाश रेलवे ट्रेक पर फेकने की बात कह रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।




