:- अमित सिंह की रिपोर्ट
पटना : जिले के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत ममरखा बाद गांव निवासी श्रवण कुमार पिता लखन दास की मौत गोली लगने से बीते 23 जनवरी को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में इलाज के दौरान हो गई। इस घटना के बारे में सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या की खबर बताया गया। जबकि मृतक की पत्नी द्वारा पंडारख थाने में आवेदन दिया गया जिसमे स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उसके पति की मौत उसके खुद के पिस्टल से गोली चलने से हुई। जिसमे 24 जनवरी को पंडरख थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में पिस्टल और गोली बरामद किया गया है इसके साथ ही खून से सने कुछ कपड़े भी मिले। पुलिस ने जांच में मृतक के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंघाला जिसमे सारी बातें खुलकर सामने आ गया। साथ ही मृतक के परिजन और आस पास के लोगों ने बताया कि खुद के पिस्टल से गोली चलने के चलते श्रवण कुमार की मौत हुई।




