स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य को गलत ठहराते हुये व्यवसायियों का धरना

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

स्मार्ट सिटी के तहत बिहार शरीफ बाजार समिति का कराए जा रहे जीर्णोद्धार को गलत करार देते हुए बाजार समिति के सभी व्यवसायियों ने बाजार समिति को बंद करते हुए मुख्य द्वार पर एकदिवसीय धरना दिया l दरअसल स्मार्ट सिटी के तहत पूरे बाजार समिति का करोड़ों रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कराई जा रही है l व्यवसायियों का आरोप है कि जो निर्माण किए जा रहे हैं वह सही मापदंड पर नहीं है। उसके अलावा जो पूर्व से इस बाजार समिति में अपनी-अपनी दुकानें लगा रहे थे l उन्हें जगह नहीं दी जा रही है। अगर उन्हें जगह नहीं दी गई तो उनकी दुकानें कहां पर लगेगी अगर दुकाने नहीं लगेगी तो सैकड़ों दुकानदारों के ऊपर भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ऐसे परिवेश में इन लोगों ने धरना के माध्यम से जिला प्रशासन से विस्थापितों को दुकान देने दुकान की साइज को सही करने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं देने की मांग की है।मांगे पूरी नही होने पर आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment