कार्यकारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा के मुखिया अखिलेश यादव पिछले दिनों अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारियों की भी सूची तय की जा रही है ।जो रास्ते में टांग अड़ा ते हैं दरअसल चलिए हम आपको बताते हैं बात है वर्ष 2013 की जब उत्तर प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के पास हुआ करती थी। और गौतम बुद्ध जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ईमानदार और बेबाक अधिकारी जिन के डर से अपराधी भूमिगत रहा करते थे। और जब इस अधिकारी ने खनन माफिया पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। बस क्या था यह अधिकारी मुख्यमंत्री की आंखों में चुभ गई। और एक मस्जिद के दीवार गिराने को लेकर इन्हें अपने पद से हटा दिया गया। इस ईमानदार अफसर के लिए पूरा गौतम बुद्ध नगर उबल गया तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हस्तक्षेप किया। लेकिन साहब ने किसी की नहीं सुनी और चार्ज शीट भेज दिया गया। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन डीएम रविकांत ने इस अधिकारी को क्लीन चिट देते हुए जहां पर मस्जिद की दीवाल का जिक्र किया गया था। दरअसल वहां कभी दिवाल था ही नहीं।




