देवघर झारखंड ब्यूरो चीफ धनंजय कुमार राणा
स्लग:उपायुक्त ने जसीडीह आईओसीएल के विस्थापित समन्वय समिति की बैठक में विस्थापित परिवारों के समस्याओं के समाधान को लेकर आईओसीएल के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.
विस्थापित परिवारों के सदस्यों को प्राथमिकता के साथ जोड़ें एंकर इंट्रो देवघर:-रोजगार सेः-उपायुक्त,
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आईओसीएल विस्थापित समन्वय समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपयुक्त ने जसीडीह औधोगिक क्षेत्र अंतर्गत आईओसीएल प्रोजेक्ट हेतु किए गए जमीन अधिग्रहण को लेकर किए गए कार्यों एवं शेष बचे कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आईओसीएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण से विस्थापित हुए 39 लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करने का आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व से ही प्रभावित परिवारों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आईओसीएल द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक करवाई की जाए, ताकि जल्द समस्या का समाधान किया जा सके। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व आईओसीएल के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए विस्थापन से जुड़े 39 लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य करें।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री अनिकेत सच्चान, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, आईओसीएल के अधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री विवेक मेहता, जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीमती प्रीति, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विस्थापित संघ के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।




