मिथिलांचल को सौगात, करोड़ो के कई योजनाओं का उद्घाटन

SHARE:

सोनी पांडेय

केंद्र सरकार ने दिये मिथिलांचल को सौगात , 5.75 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन ,सांसद के साथ विधायक ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद। 
दरभंगा में आज केंद्र सरकार के द्वारा मिथिला वासियो को सौगात दिया गया। दरभंगा एवं लहेरियासराय स्टेशन पर 5.75 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ,नगर विधायक संजय सरावगी और समस्तीपुर रेल प्रमंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल के उपस्थिति में किया गया। 
लहेरियासराय एवं दरभंगा स्टेशन पर 5.75 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए कार्यो में लहेरियासराय स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बन कर तैयार हुआ वही दरभंगा स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफार्म पर  एसक्लेटर को आज से यात्रियों को सौप दिया गया वही दरभंगा स्टेशन पर नए पार्सल भवन, डीलक्स शौचालय का आज उद्घाटन किया गया। 

वही इस मौके पर सांसद गोपाल जी ठाकुर और नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव  के नेतृत्व में दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला रेल विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रहा है।जिसको लेकर आज दरभंगा में करोड़ो की लगत से तैयार योजनाओ का आज उद्घाटन किया गया है। 

बाइट 
1,गोपाल जी ठाकुर,सांसद 2,संजय सरावगी,नगर विधायक

Join us on:

Leave a Comment