दो दर्जन अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर किया गया ध्वस्त

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा के पंचवाहिनी में दो दर्जन अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर किया गया ध्वस्त

जनवरी 2022 में अवैध खनन पर तीसरी बार जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों अवैध कोयला खदानों को किया गया ध्वस्त

इस महीने लगभग पांच दर्जन अवैध कोयला खदानों पर चल चुका है प्रशासन का बुलडोजर,खनन से जुड़े लोगों में दहशत

शिकारीपाड़ा(दुमका)

कोयला के अवैध खनन पर इस महीने तीसरी बार जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन खदानों को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया है|आज गुरुवार को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पंचवाहिनी ग्राम में लगभग दो दर्जन अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर ध्वस्त कर दिया गया है| बताते चलें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार क्रमबद्ध रूप से अवैध कोयला खदानों पर कार्रवाई की जा रही है| जिसके तहत आज पंचवाहिनी मे चल रहे अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया है| मामले में एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि लगभग 2 दर्जन खदानों को बंद किया गया है और यह कार्य अवैध कोयला खदानों पर निरंतर किया जाएगा| ज्ञात हो कि इसके पहले इसी महीने लुटिया पहाड़ एवं बादल पाड़ा की 24 अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया गया था, उसके दूसरे दिन हीरापुर चित्राकुंडी की दस खदानों को ध्वस्त कर दिया गया था|आज की कार्रवाई के बाद कोयला के खनन कार्य में जुड़े लोगों में दहशत फ़ैल गई है|बताते चलें कि इस कार्य में सबसे ज्यादा गरीब असहाय वर्ग के लोग शामिल हैं,जिनकी रोजी रोटी ही यही है|जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कारवाई से गरीबों के सामने परिवार के भरण-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है|मौके पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा , जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी राजू कमल, वन विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद थे|

Join us on:

Leave a Comment