मोकामा:- अंतरजिला कबड्डी महामुकाबले का फाइनल खेला गया!

SHARE:

:- अमित सिंह !

मोकामा के हाथीदह में अंतरजिला महिला-पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला खेला गया, गामा क्लब हाथीदह की ओर से तारा देवी स्मारक उच्च विद्यालय में खेले गये इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष की ओर से लगभग दो दर्जन टीमो ने हिस्सा लिया।
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला गामा क्लब हाथीदह और बेगुसराय के बीच खेला गया,जिसमें बेगुसराय ने हाथीदह की टीम को बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। तो वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला अथमलगोला और दरियापुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें अथमलगोला ने दरियापुर को बड़े अंतर से पराजित करते हुये विनर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
आज पूरे मैच के दौरान हाथीदह के मुखिया और मुखिया संघ के अध्यक्ष
शशि शंकर शर्मा के साथ दरियापुर के मुखिया और मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। साथ ही गामा क्लब के प्रबन्धक और YOCC के चेयरमैन पंकज कुमार के साथ पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार,पूर्व सरपंच अजय सिंह, अरविंद कुमार पप्पू भी मौजूद रहे।
उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा महिला और पुरुष दोनों टीमो के रनर और विनर को ट्रॉफी और पारितोषिक प्रदान करते हुये टूर्नामेंट के समाप्ति की घोषणा की गई।

Join us on:

Leave a Comment