नक्सलियों ने किया दो लोगों को अगवा पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुटी।

SHARE:

संतोष पांडेय

Lakhisarai Breaking

लखीसराय जिले के चानन प्रखंड स्थित महुलिया गांव से दो लोगों की नक्सलियों द्वारा अगवा करने की सूचना मिली है।जानकारी के अनुसार अभी अभी 25 की संख्या में नक्सलियों ने महुलिया गांव पहॅुचकर पहले तो पांच छः राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया।ततपश्चात गांव में प्रवेश कर दो लोगों को अगवा कर लिया है।इस संबध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महुलिया गांव निवासी कर्मवीर यादव और इसके पिता राम जी यादव को नक्सलियों ने अगवा कर कछुआ गांव की ओर ले गये है।वहीं जानकारी मिलते ही अभियान एसपी मोती लाल अपनी दस्ता टीम के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चालू कर दिया है।इस सर्च ऑपरेशन में बीएसएफ,एसटीएफ सहित लोकल पुलिस बल शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment