प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला बाइक सवार युवक और एक बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक पर सवार एक युवक और एक बच्ची की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक की है। बताया जाता है कि जगदीशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अदुल कुमार राय अपने साढू की बेटी 12 वर्षीय अनामिका कुमारी के साथ पीपरा ससुराल से अपने घर जगदीशपुर जा रहा था। जगदीशपुर जाने के दौरान भगवानपुर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। एक साथ एक परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है




