ऋषिकेश की रिपोर्ट
एक ओर सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में बीते 15 जनवरी को हुए जहरीली शराबकाण्ड के बाद पूरे इलाके को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अनहोनी ना हो। वही इसी इलाके से सटे कुछ दूरी पर लहेरी थाना क्षेत्र के पटेलनगर में बीती रात चोरों ने घरवालों को नशीली दवा सूंघाकर 4 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।गौरतलब है देर रात घर मे तीन लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोरो ने पीछे के नवनिर्मित मकान की सीढ़ियों से चढ़कर घर के अंदर रखे साढ़े तीन का महंगे जेवर और 20 हजार नगद लेकर चोर आराम से फरार हो गए।चोरो की दुःसाहस इतनी थी कि घर के छत पर बैठकर चोरी की समान का बंटवारा भी किया।वही इस घटना के बाद आस पास के लोगो मे पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है पूर्व में भी इसी इलाके में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है।




