ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया चेकडैम तोड़कर पत्थर बेचने का आरोप

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

सीओ से ग्राम प्रधान बुधन हांसदा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रधान पद से निलंबित करने की मांग

काठीकुंड (दुमका)

प्रखंड क्षेत्र में किसानों के सिंचाई के लिए निर्मित चेक डेम को तोड़कर डेम का पत्थर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इस घृणित कार्य का विरोध करते हुए इसकी जानकारी अंचलाधिकारी अमर जान आईंद को दी है।जानकारी के अनुसार काठीकुंड प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत अंतर्गत मोहनपुर और धुमनाही गांव के बीच जोरिया में निर्मित चेक डैम को धुमनाही ग्राम प्रधान बुधन हांसदा अपनी दबंगई दिखाते हुए तोड़कर चेक डैम में लगे पत्थर को निकाल कर बेच रहा है। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो बुधन हांसदा को चेक डैम तोड़ने से मना किया। बावजूद ग्राम प्रधान बुधन हांसदा नहीं मना, उल्टे ग्रामीणों से उलझकर देख लेने की धमकी दी। बाद में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अंचलाधिकारी अमर जान आईंद को देकर ग्राम प्रधान बुधन हांसदा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रधान पद से निलंबित करने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि इस चेक डेम से दो गांवों के किसानों के करीब पांच बीघा जमीन की सिंचाई हो रही थी। बहरहाल किसानों के सिंचाई के लिए बनाए गए चेक डेम को भी पत्थर माफियाओं ने अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जबकि सरकार के द्वारा नियुक्त ग्राम प्रधान की विकास योजनाओं में अहम भूमिका रहती है, ऐसे में ग्राम प्रधान ही सरकारी संपत्ति को ध्वस्त कर अपने कमाई के जुगाड़ का जरिया बनाना शुरू कर देगा तो, विकास की क्या स्थिति रह जायेगी।मामले में अंचलाधिकारी अमर जान आईंद ने बताया कि शीघ्र ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment