बिजली विभाग के चार पदाधिकारी एवं कर्मी शराब पीते गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश

नालंदा/राजगीर : बिहार में एक तरफ शराबबंदी है वहीं दूसरी तरफ शराब बंदी कानून को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन दिन-रात छापेमारी कर रही है और शराब बरामदगी के साथ साथ अपराधियों को भी गिरफ्तार कर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचा रही है। इसी दौरान राजगीर में राजगीर थाना प्रभारी दीपक कुमार के द्वारा लगातार छापेमारी कर शराब पीने वालों और शराब बेचने वाले पर सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं। बीते कल शराब के नशे में गौरव कुमार पिता कामेश्वर प्रसाद पंडितपुर मोहल्ला निवासी को राजगीर थाना ने गिरफ्तार किया। वहीं बीते कल देर शाम को राजगीर थाना को मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में छापेमारी किया जहां बिजली विभाग के चार पदाधिकारी एवं कर्मी को बिजली विभाग के गेस्ट हाउस के किचन में शराब पीते रंगे हाथ पकड़े गए। जिन्हें मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर से 200एमएल विदेशी शराब एक खाली बोतल एवं 4 डिस्पोजल ग्लास भी बरामद किया। गिरफ्तार बिजली विभाग के चार कर्मियों के नाम सदन पासवान राजीव राज दीपेश बिहारी एवं प्रदीप कुमार।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment