बेगूसराय:- पतंजलि ने किया चौक चौराहे पर अलाव का इंतजाम

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय ठिठुरते राहगीर के लिए आग ही सहारा है पछुआ हवा ने शरीर से आत्मा तक मे कपकपी पैदा कर दे रही है शाम होते ही शहर में सन्नटा छा जाता खासकर वंचित लोग जो सड़क किनारे अपना रात गुजारते या आम राहगीर जो आवश्यक कार्य से बाजार में चलते हैं उनके लिए अलाव अमृत के समान है। इसी को देखते हुए शहर के प्रतिष्ठित पतंजलि स्टोर के निर्देशक सह वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष शम्भू कुमार ने पतंजलि स्टोर तथा टाइटन शोरूम के आगे दोनो जगह अलाव का प्रबंध किया है शम्भू कुमार ने कहा सामाजिक दायित्व के तहद 2005 से हर साल शहर में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा समाज हमको यश, प्रतिष्ठा , सब कुछ देता है अगर समाज की भलाई उसके सहूलियत के लिए कुछ किया जा सके तो आत्मसंतोष मिलता है । जब तक शीतलहर की मार रहेगी हर दिन दोनो स्थान पर अलाव जलेगा । सरकार और प्रशासन की अपनी व्यवस्था है लेकिन समाज के लोग अगर आगे आते हैं तो उसका वैशिष्ट्य बढ़ जाता है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार भाजपा जिला मंत्री राकेश पांडे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें