बंद घर चोरों के निशाने पर लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा नगर थाना क्ष्रेत्र के पार नवादा गया रोड, बड़ी दरगाह मोड़ निवासी निरंजन साव के बंद घर को देख चोरो ने घर के पीछे के रास्ते से देर रात घर मे घुस कर जमकर उत्पात मचाया है , चोरों ने घर मे रखें जवेरात, कासा,स्टील का बर्तन व 50 हजार नगद लेकर वेखौफ़ चंपत हो गए है.

पीड़ित घर स्वामी ने बताया कि सब परिवार अपने दीदी के यंहा राजगीर के तपोवन गए थे. जब अपने घर आया और घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर के पीछे वाला गेट का ताला टूटा पाया. पीड़ित ने बताया कि बंद घर देख घर को चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर मे रखे लाखों के जवेरात,बर्तन और 50 हजार नगद अपने साथ लेकर चंपत हो गए है.

Join us on:

Leave a Comment