:- अमित सिंह की रिपोर्ट!
YOCC हाथीदह द्वारा आयोजित अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शुक्रवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में YOCC हाथीदह ने बाजी मार ली।
पंद्रह दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न जिलों के करीब दो दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला लखीसराय और हाथीदह के बीच खेला गया, दोनों टीमों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया।
अंततः YOCC हाथीदह ने बाजी मार ली और विनर कप पर कब्जा जमा लिया।
YOCC के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि हमारा क्लब हर वर्ष अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करता है और अब हम चाहते हैं अंतरराज्यीय टूर्नामेंट का यहाँ आयोजन हो।
फाइनल मुकाबले में लोजपा नेता कन्हैया सिंह, हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि में सुधीर सिंह समेत कई लोगों ने आयोजक मंडल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




