रिपोर्ट – अमित कुमार!
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के घर प्रसाद खाने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सभी को बेटी की शादी का खुला निमंत्रण दिया और कहा कि कार्ड की कोई जरूरत नहीं है।
छठ महापर्व के मौके पर अनंत सिंह अलग-अलग जगह जाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में वह अभिनेत्री अक्षरा सिंह के घर भी पहुंचे। पीले सूट में नजर आ रही अक्षरा सिंह के घर पर अनंत सिंह ने प्रसाद खाया और परिवार से मुलाकात की।
बाहर निकलने पर मीडिया के सवालों पर अनंत सिंह ने कहा – “प्रसाद खाने आए थे। 25 तारीख को बेटी की शादी है, सभी आमंत्रित हैं। कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। कोई भाई लोग अगर छूट गया है तो माफ करें, लेकिन सब लोग आइएगा।”
बता दें कि अनंत सिंह इन दिनों छठ और बेटी की शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। 25 नवंबर को होने वाली शादी को लेकर उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को बिना कार्ड के ही आने की अपील की है।
Bite – अनंत सिंह, विधायक मोकामा



