रामगढ़ में जब्त अवैध कोयला लदे ट्रक मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

रामगढ़ थाना क्षेत्र में चल रही है अवैध कोयला की दर्जनों डीपो

पुलिस की सख्ती का कोयला माफियाओं पर नहीं हो रहा कोई असर

रामगढ़(दुमका)

बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र में जब्त अवैध कोयला लदे ट्रक मामले में आज नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है|बताते चलें कि कल बुधवार को डीएफओ अभिरुप सिन्हा को मिली गुप्त सुचना पर वन विभाग एवं रामगढ़ पुलिस के सहयोग से अवैध कोयला लदे एक एलपी ट्रक JH-15 S/3114 को जब्त किया गया था|मामले में डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने बताया कि इस मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|उन्होंने नामजद में कोन कोन से लोग संलिप्त है नही बताया|ज्ञात हो कि डांडो केन्द्रुवा समेत दर्जनों जगहो में इन दिनो अबैध कोयला डीपो चलाएं जा रहे है| स्थानीय कोयला माफिया दिन दहाड़े एलपी ट्रक,डंपर,ट्रैक्टर,बाइक, बैलगाड़ी,साइकिल एवं मैजिक बोलेरो से अबैध कोयले को बिहार के विभिन्न क्षैत्रो तथा रामगढ़,सरैयाहाट ,कुरमाहाट ,नोनीहाट ,बारापलासी ,हंसडीहा आदि क्षेत्रो के हजारों अबैध ईंट भट्ठे पर बेचकर चांदी काट रहे है|इन्हें प्रशासन का तनिक भी डर नही है|कभी कभी सूचना पर पुलिस इन कोयला माफियाओं पर कार्यवाही भी करती है| इसके बाबजूद कोयला माफियाओं का हौसला काफी बुलंद है|कोयला माफिया पूरे जोश-खरोश से काला हीरा को बेचकर मालामाल हो रहे है|बहरहाल वन विभाग की इस कार्यवाही से कोयला माफियाओं में हडकंप देखा जा रहा है|

Join us on:

Leave a Comment