रिपोर्ट- रवि शंकर/अमित कुमार!
पटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी इलाके में अहले सुबह 3 बजे पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है।
मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा सहित कई खोखा बरामद किए गए हैं।
पटना एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मुठभेड़ हुई है।
तीनों अपराधी व्यापुर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में थे शामिल थे। इस घटना में मनेर प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू पॉइजन भी अपराधियों की गोली से जख्मी हो गए थे।
दानापुर एसडीपीओ ए.के. झा ने बताया कि मारे गए तीनों अपराधी मनेर के पैक्स अध्यक्ष की हत्या में शामिल थे।
मृत अपराधियों की पहचान जेपी यादव , सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा एवं बबलू कुमार के रूप में हुई है।
सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा गंगहरा शाहपुर थाना क्षेत्र, जेपी यादव खरौजा रोड दानापुर तथा सूरज कुमार सुअर मरवा मनेर का रहने वाला है। ये सभी मनेर थाना समेत कई थानों के वांटेड अपराधीयों में शामिल थे!
एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में बबलू कुमार उर्फ सूरज कुमार दोनों शूटर का काम किया था है, जबकि जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता है।
वहीं पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना की विस्तृत जानकारी दी है!



