प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में नीतीश विचार मंच बाघा के बैनर तले बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कोरोना के कारण अस्वस्थ हो गए हैं। उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने के लिए संकट मोचन हनुमान राम मिलन मंदिर, मिलन चौक बाघा परिसर में पंडित शशिकांत मिश्र के द्वारा महामृत्युंजय का दशांश जाप करते हुए हवन किया गया। इस होम कार्यक्रम में जदयू महानगर के पूर्व जिलाअध्यक्ष मुकेश जैन, युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विकाश कुशवाहा, वरिष्ठ नेता पंकज सिंह, जिला जदयू कार्यालय प्रभारी सुमित प्रधान, निवर्तमान प्रदेश सचिव अतिपिछड़ा वरुण कुमार उपवास कर नियम और निष्ठापूर्वक पूजा अर्चना किए। मुकेश जैन ने कहा कि बिहार के ही नहीं बिहार के जन जन के नेता नीतीश जी के अस्वस्थ होने के कारण विकाश में जो बाधा उत्पन्न हुई है। वो अतिशीघ्र स्वस्थ हो इसी कामना के साथ आज एकादशी के दिन यह हवन का कार्यक्रम रखा गया। वरिष्ठ नेता पंकज सिंह ने कहा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी का जो तीसरी लहर है। इसमें हमलोग के नेता नीतीश कुमार जी प्रभावित हुए हैं। अस्वस्थ हो गए हैं। इस महामृत्युंजय जाप हवन से अतिशीघ्र सकुशल हो जाएंगे ऐसी मेरी धारणा और विश्वास है। इसलिए कार्यक्रम रखा गया है। युवा नेता विकास कुशवाहा ने कहा नीतीश जी अतिशीघ्र स्वस्थ हो इस पूजा का यही उद्देश्य है। जिला जदयू कार्यालय प्रभारी सुमित प्रधान ने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द से जल्द स्वस्थ होकर पुनः बिहार के विकास को तेज रफ्तार देते हुए। जनता के बीच जनता के दरबार में उपस्थित होकर पूरे बिहार के जनमानस की सेवा में समर्पित हो जाएंगे। जय बिहार जय जदयू जय नीतीश कुमार।




