नक्सल प्रभावित क्षेत्र शिकारीपाड़ा में पत्थर से कुचलकर 25 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या!

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

बुधवार की देर रात दिया गया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम

शिकारीपाड़ा(दुमका)

थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव अन्तर्गत टंडी टोला में बुधवार की देर रात एक 25 वर्षीय युवती बासमती हेम्ब्रोम की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई |मृतका के पिता बाजून किस्कू ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता मुर्मू के साथ अपने ससुराल शिवलीबोना गए हुए थे| घर पर बासमती हेम्ब्रोम(दत्तक पुत्री)और उसकी दादी थी । उसकी दादी ने बताया कि रात के लगभग 12:00 बजे किसी का कॉल आया और युवती बाहर निकल गई|हालांकि दादी ने मना किया परंतु युवती ने उसे समझा-बुझाकर सुला दिया और अपने बाहर निकल गई|उसकी दादी ने मोटरसाइकिल की आवाज भी सुनी,आगंतुक का अंधेरे के कारण सिर्फ पैर ही देख पाई। सुबह जब उसकी दादी उठ कर बाहर आई तो घर से कुछ कदम दूर ही युवती की कुचली हुई लाश पड़ी हुई थी। शव को देखकर प्रतीत होता है कि युवती को अगल बगल में ही कहीं मार कर लाश को घर के सामने डाल दिया गया है। सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस एसके प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची और मामले के उद्भेदन में लग गई। लाश के पास पुलिस को खून से सना हुआ पत्थर,एक हंसिया, काली माला और रबर बैंड मिला है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
इस संबंध में शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ पता चल पाएगा|

Join us on:

Leave a Comment