ओमिक्रोन पर एम्स के डॉ. नीरज देंगे आपके सवालों का जबाब!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (सोर्स पीआईबी)

प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार, पटना

कोरोना की तीसरी लहर,ओमिक्रोन वैरिएंट और इससे बचाव” विषय पर पीआईबी द्वारा लाइव कार्यक्रम
**
पटना एम्स के डॉक्टर नीरज कुमार देंगे सवालों का जवाब


पटना,12जनवरी 2022

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो,पीआईबी पटना द्वारा 13 जनवरी को शाम 6 बजे से “कोरोना की तीसरी लहर,ओमिक्रोन वैरिएंट और इससे बचाव” विषय पर लाइव बातचीत कार्यक्रम का आयोजन पीआईबी पटना के ट्वीटर हैंडल पर किया गया है।

इस कार्यक्रम में एम्स पटना के सहायक प्रोफेसर, ट्रामा एवं एमरजेंसी, क्लीनिकल कोऑर्डिनेटर कोविड-19 के डॉक्टर नीरज कुमार “कोरोना की तीसरी लहर, ओमिक्रोन वैरिएंट और इससे बचाव” विषय पर तमाम सवालों के जवाब देंगे। साथ ही लाइव के दौरान आये दर्शकों के सवालों का भी जवाब देंगे। लाइव कार्यक्रम को देखने के लिये पीआईबी पटना के ट्वीटर @PIB_Patna पर लॉगिन किया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment