धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर,मकर संक्रांति को लेकर दूध की बिक्री शुरू हो गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी पर्याप्त मात्रा में दूध शहर पहुंच रहा है।स्टेशन चौक के समीप दूध विक्रेता कल्याण स्वाबलंबी सहकारी के पास विभिन्न जगहों से दूध पहुंचता है । मकर संक्रांति को लेकर दूध के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। मकर संक्रांति को लेकर लोहिया पुल के नीचे लगने वाले दूध बाजार में दूध की कीमत आसमान छू रही है। जहां आम दिन दूध की कीमत 50 से 60 रुपया प्रति किलो बिकती थी वही अभी कीमत 100 से 120 रुपये किलो बिक रहे हैं जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर दूध दही बनाने के काम में लाए जा रहे हैं। जिससे यह परेशानी देखी जा रही है।




