जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

धान अधिप्राप्ति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की। धान अधिप्राप्ति हेतु चयनित सभी 221 पैक्स एवं 13 व्यापार मंडल द्वारा अधिप्राप्ति कार्य किया जा रहा है।10 जनवरी तक 2 लाख एमटी के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 80803 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है। यह धान जिला के 10643 किसानों से क्रय किया गया है। अब तक अधिप्राप्ति किए गए धान के विरुद्ध लगभग 91% राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
विभिन्न राइस मिल के माध्यम से अब तक 25433 एमटी सीएमआर एसएफसी के गोदाम में प्राप्त हो चुका है। बैठक में 40 प्रतिशत से कम अधिप्राप्ति कार्य करने वाले प्रखंडों को 4 दिनों के अंदर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कम से कम 50 प्रतिशत अधिप्राप्ति कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को दिया गया।
अधिप्राप्ति में धान बिक्री करने वाले किसानों की सूची का भौतिक सत्यापन किसान सलाहकार के माध्यम से कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान संज्ञान में आने वाली किसी भी तरह की अनियमितता से संबंधित संकलित प्रतिवेदन त्वरित रूप से समर्पित करने का निर्देश सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को दिया गया।
आज की बैठक में बगैर किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरमेरा एवं इस्लामपुर से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। सभी राइस मिल पर भी एक वरीय पदाधिकारी को प्रशासन की तरफ से अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करने का निर्देश दिया गया। नामित पदाधिकारी प्रतिदिन मिल पर जाकर इसकी मोनिटरिंग करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment